राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारी संगठन एवं सरकार आमने-सामने
सिरसा। अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर देश भर देश एवं प्रदेश में केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों एवं राज्य के फैडरेशनों के आह्वान पर 26 नवंबर को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल का बिगुल बज चुका है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान लगातार कर्मचारी संगठनों द्वारा जारी है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल से घबराई सरकार ने अब विभागों से कर्मचारियों का डाटा मांगना शुरू कर दिया है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ व जिला सचिव राजेश भाकर ने संयुक्त रूप से बताया कि सर्व कर्मचारी संघ पूरे प्रदेश में हरियाणा सरकार के अन्तर्गत सभी विभागों में विभागीय यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख संघ है, जिसके आह्वान पर प्रदेश के लाखों कर्मचारी हड़ताल पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर लामबन्द होंगे। इसी दिन चिकित्सा, रोडवेज, रेलवे, बिजली, जलदाय विभाग, शिक्षा विभाग, पैक्स, नगर पालिका, पंचायती राज, सिंचाई, फायर, महिला एवं बाल विकास विभाग, टूरिजम, युनिवर्सिटी, रोजगार विभाग, हुड्डा कर्मचारी, वन विभाग, एलआईसी, बीमा सहित देश भर में सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं, फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर सहित तमाम मेहनतकश वर्ग 26 नवंबर की राष्ट्रय व्यापी हड़ताल में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी करेंगे। आजादी के दशक के बाद यह हड़ताल 21वीं देश की बड़ी हड़ताल होने जा रही है, जिसको लेकर मौजूदा सरकार की चिंता लगातार बढ़ रही है। सरकार लगातार कर्मचारी संगठनों को मनाने में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो 25 करोड़ से भी अधिक कमेरा वर्ग सड़कों पर सरकार के खिलाफ लामबन्द होगा।