Rama Times
राजनीतिशहरस्पेशल स्टोरीस्वास्थ्य

हरियाणा की जेलों में बंद बंदियों व कैदियों को कोरोना पर मिली पैरोल को सजा में जुड़वाएं अजय चौटाला : वीरेश शांडिल्य

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अजय चौटाला के चाचा है जेल मंत्री और वह खुद है सरकार में सहयोगी

सिरसा : एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के पोते अजय सिंह चौटाला से मुलाकात की और कहा कि जैसे तिहाड़ जेल में जो भी कैदी कोरोना काल में पैरोल पर गए थे, उनकी वह छुट्टी सजा में जुड़ी और उतनी ही सजा कम हुई जिसका खुद फायदा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला व अजय सिंह चौटाला को हुआ था। वैसे ही सुविधा हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की जेलों में भी हो और जो कैदी व बंदी कोरोना काल में जेलों से पैरोल पर गए, उनकी भी उतनी सजा कम करने की मांग अजय सिंह चौटाला सरकार से करें।  एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज खट्टर सरकार में जजपा सहयोगी दल है और जजपा के समर्थन के बाद ही हरियाणा में बीजेपी सरकार पुन: बनी और प्रदेश में जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला अजय सिंह चौटाला  के चाचा है। ऐसे में तिहाड़ जेल वाली सुविधा हरियाणा की जेलों में बंद उन कैदियों को हो जो कोरोना काल में उन्हें पैरोल मिली थी और उतनी ही सजा हरियाणा की जेलों में कैदियों की माफ की जाएं। वीरेश शांडिल्य ने अजय सिंह चोटाला से तकरीबन एक घंटा बात की और प्रदेश के कई अहम मुद्दों पर बात की और साथ ही उन्होंने अजय सिंह चौटाला का आभार व्यक्त किया जो उन्होंने सिरसा में ब्राह्मण धर्मशाला बनाई और रानियां रोड बाजार में विशाल भगवान परशुराम चौंक बनाया, जिस पर शांडिल्य ने अजय सिंह चौटाला को दोशाला व माता की चुनरी भेंट की। 

 

वीरेश शांडिल्य ने अजय सिंह चौटाला के बुरे वक्त पर चर्चा करते हुए कहा कि बुरा वक्त उन पर भी आया और भगवान आग का दरिया तैरने के लिए उन्हीं को कहता है जिनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी देनी होती है। वीरेश शांडिल्य ने अजय सिंह चौटाला से कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज, गृह सचिव व डीजीपी जेल हरियाणा से मिलकर हरियाणा के उन तमाम कैदियों की सजा को कोरोना काल की पैरोल में जोड़कर कम करवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बारे डीजीपी जेल चंडीगढ़ व पंजाब के जेल मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। 

 

साथ ही वीरेश शांडिल्य ने अजय सिंह चौटाला से उन दस्तावेजों को उपलब्ध करवाने की मांग की जो तिहाड़ जेल ने पॉलिसी बनाकर कोरोना काल की पैरोल को कैदियों की सजा को कम करने की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार का भी आभार व्यक्त किया। वहीं अजय सिंह चौटाला ने भी वीरेश शांडिल्य के आतंकवाद के खिलाफ व राष्ट्र को मज़बूत करने को लेकर चलाई जा रही मुहिम की प्रशंसा की।

Related posts

बरेली : छेडछाडी के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा

cradmin

भारतीय जाट विकास मंच ने सुभाष बराला को सौंपा ज्ञापन|

R K Bharadwaj

सहारा क्लब ने बैसाखी लंगर पर सेवादारों को सम्मानित किया |

R K Bharadwaj

Leave a Comment