Rama Times
शहर

चामल में होने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हल्का वासियों में भारी उत्साह: सुभाष जोधपुरिया

सिरसा। कांग्रेस कमेटी सिरसा के जिला कार्डिनेटर एवम् रानियां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष जोधपुरिया ने 28 मई, रविवार को विधानसभा क्षेत्र रानियां के गांव चामल स्थित ग्रीनलैंड मैरिज पैलेस में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़े अभियान के तहत होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पूरी ताकत झोंक दी हैं। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

गांव गांव न्योता दिया जा रहा हैं। विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सुभाष जोधपुरिया ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा इस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे तो ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की यह नैतिक जिम्मेदारी पहुंचती है कि वह इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से हर वर्ग दुखी है और अब लोग चाहते हैं कि कांग्रेस को सत्ता सौंपी जाए।

ऐसे में दीपेंद्र हुड्डा 28 मई को चामल में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। इस अवसर पर मंगत नड्डा, पूर्व सरपंच देसराज पंधु, मोहित कंबोज, संजीव कंबोज, सर्वजीत कंबोज, सरदार बगा सिंह पजुआना, सुबे सिंह बिश्नोई, सुरेश शर्मा सहित अन्य साथी मौजूद थे।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन एडीओसी को सौंपा

cradmin

पुलिस बैसाखी मेले की ड्यूटी में व्यस्त |

R K Bharadwaj

जमीनी विवाद में अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, गांव में मची दहसत

cradmin

Leave a Comment